Header Banner

मेवाड़ राजपरिवार ने नेहा का किया सम्मान

BY — January 28, 2019

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय रेलमगरा की नेहा वैष्णव कक्षा 6 जिन्होंने कुछ समय पहले पन्नाधाय पर जो कविता गीत गाया जो कि व्हाट्सएप पर वायरल हुआ जिसकी सब ने प्रशंसा की।

इस अवसर पर सोमवार को समोर बाग स्थित राज परिवार ने उनको सम्मानित किया इस अवसर पर महेंद्र सिंह मेवाड़ ने 5001 की प्रोत्साहन राशि एवं तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही स्कूल को भी दो कंप्यूटर दिए जाएंगे। इस अवसर पर महाराज कुमार विश्वराजसिंह मेवाड़ ,महारानी निरुपमा कुमारी मेवाड़, बजरंग सेना के कमलेंद्र सिंह पँवार ,स्कूल शिक्षिका लक्ष्मी रेगर एवं स्कूल प्रशासन के व्यक्ति आदि उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply