Header Banner

स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा वितरण में उमड़े लोग

BY — February 2, 2019

5 हजार लोगों को काढा वितरण
उदयपुर। जैन जागृति सेन्टर एवं राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय गोवर्धन विलास की ओर से मौसमी बीमारी एवं स्वाईन फ्लू से बचाव के लिए शनिवार सुबह औढ स्थित विवेकानंद चैराहे पर सुबह 8 बजे से काढ़ा वितरण किया गया। करीब 5 हजार से अधिक शहरवासियों ने काढ़ा वितरण कार्यक्रम का लाभ लिया।

संस्था अध्यक्ष सुधीर चित्तौड़ा ने बताया कि संस्था के सदस्य सुबह 6 बजे से स्वयं द्वारा बाजार से खरीदकर लायी गयी 26 तरह की जड़ी-बूटियों को कूटकर काढ़े के लिए तैयार किया गया। आयुर्वेदाचार्य हितेश चैबीसा के नेतृत्व में काढ़ा तैयार हुआ। उससे पूर्व कई लोग काढ़ा पीने और घर ले जाने के लिए कंटेनर लेकर पहुंच गए। कार्यक्रम का उदघाटन निगम की स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश चित्तौड़ा ने किया। मॉर्निंग वॉक करने वालों से लेकर, दूध-सब्जियां बेचने वालों, ऑटो ड्राइवर्स सहित राहगीरों ने भी इसका लाभ लिया।
इस दौरान संस्था के सरंक्षक राजकुमार फत्तावत, महामंत्री हेमेन्द्र मेहता सहित कई सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र तलेसरा ने किया।
कार्यक्रम में कल्पना बोहरा, अंशु पोखरना, विजयलक्ष्मी गलुण्डिया, मुक्ता चित्तोड़ा, सोनल सिंघवी, मंजू फत्तावत, इंदिरा मेहता, आशा कोठारी, गिरिजा नाहर, मीना चोरडिया, स्वेता कोठारी, आयुषी नाहर तथा दीपक सिंघवी, चंद्रप्रकाश चोरडिया, ललित पोरवाल, नीलेश भंडारी, महेंद्र तलेसरा, प्रवीण नवलखा, कमल पोखरना, राकेश छाजेड़,ईश्वर जैन, प्रणव कोठरी, कन्हैयालाल कोठारी, पुष्पेंद्र भाणावत, दीपक लोढा, मुकेश चव्हाण, अजित छाजेड़, दिलीप कोठारी, डॉ सुरेश नाहर, अशोक नाहर, दीलीप कारणपुरिया,अशोक कोठारी, चंद्रप्रकाश पोखरना, राजेश मेहता, महेंद्र दोशी का भी सहयोग रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply