Header Banner

कनाडा में होता है अंगो के छोटे-छोटे टुकड़ों का प्रत्यारोपण

BY — February 2, 2019

उदयपुर। विज्ञान समिति व रोटरी क्लब उदय के संयुक्त तत्वावधान के टोरेंटो विश्वविद्यालय, कनाड़ा के प्रोफेसर मेडिसन एवं डायरेक्टर मल्टी ओर्गन ट्रांसप्लांट प्रोग्राम डाॅ. अतुल हुमड़ ने अशोकनगर स्थित विज्ञान समिति में आयोजित ओर्गन ट्रांसप्लांट एवं ओर्गन डोनेशन विषय पर वार्ता प्रस्तुत की।

समारोह के विशिष्ठ अतिथि डाॅ. जगमोहन हुमड़ थे जबकि अध्यक्षता गीतांजलि मेडिकल युनिवर्सिटी के अधिष्ठाता डाॅ एफ.एस.मेहता ने की।
डाॅ. अतुल ने बताया कि किस प्रकार कनाड़ा में फेफड़े, हृदय व किड़नी का प्रत्यारोपण करने के लिये, इन अंगों के छोटे टुकड़ों का प्रयोगशाला में संवर्धन कर प्रत्यारोपण के लिये प्रयोग किया जाता है। डाॅ. अतुल ने स्टेम कोशिका के उपयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिस मेडिकल क्षेत्र में नवीन शोध मंे क्रांति आती जा रही है उसको देखते हुए आगामी पांच से दस वर्षों में प्रयोगशाला में या किसी जन्तु के शरीर के अंदर संवर्धित (कल्चर) किये गये अंग को प्रतिरोपित किया जा सकेगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष डाॅ. एफ एस मेहता ने बताया कि अब देश में अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में बहुत प्रगति हुई है और सभी प्रकार के प्रत्यारोपण किये जा रहे हैं। इस दिशा में उदयपुर की गति प्रगति काफी आशाजनक है।
आरंभ में डाॅ. एल एल धाकड़ अध्यक्ष के सभी अतिथियों का स्वागत किया। समिति के संस्थापक डाॅ. के एल कोठारी ने समिति की गतिविधियों से अवगत कराया।रोटरी क्लब उदय के अध्यक्ष डाॅ. महीप भटनागर ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया तथा डाॅ. के पी तलेसरा ने धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में नगर के अनेक चिकित्सक और स्वयंसेवी संस्थाओं के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply