Header Banner

पेसिफिक फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग में कार्यशाला

BY — February 2, 2019

पेसिफिक विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ़ इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस विभाग के तत्वावधान में उभरती तकनीक ‘डेवऑप्स एवं डॉकर’ पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ।

कार्यशाला के पहले दिन संस्था निदेशक पीयूष जवेरिया ने एक्सपर्ट ट्रेनर्स आशुतोष सिंह, उज्जवल जोशी तथा भुवनेश शर्मा का स्वागत किया। उन्होने विद्यार्थियों को इस प्रकार की एडवांस्ड तकनीक पर आयोजित होने वाली कार्यशालाओं में अधिकाधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा आई टी के क्षेत्र में नवीनतम तकनीक के महत्त्व को समझाया। कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष गौरव आमेटा ने बताया कि पूर्णतः प्रायोगिक कार्यशाला में विद्यार्थियों को सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में ऑटोमेशन के महत्व तथा डॉकर के उपयोग के बारे में समझाया गया। कार्यशाला में अच्छा प्रदर्शन करने वाले चयनित छात्रों को इन ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में इंटर्नशिप करने का अवसर मिल सकेगा। इंटर्नशिप में चयनित छात्र लाइव प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर अपनी स्किल्स को और विकसित कर पाएंगे। कार्यशाला में संकाय सदस्यों सहित 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यशाला का संचालन फैकल्टी मेंबर श्रुति पंत तथा अंकिता भार्गव ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply