Header Banner

कलेक्टर स्तर पर एक्सप्लोसिव की लाइसेन्स एनओसी में परेशानी

BY — March 3, 2019

विस्फोटक लाइसेंस और समस्याएं विषयक तकनीकी वार्ता
उदयपुर। माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन आॅफ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर, उदयपुर एवं दी इन्स्टीट्युशन आॅफ इंजीनियर्स ;इडियाद्ध उदयपुर लोकल सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में विस्फोटक लाईसैंस प्रक्रिया और समस्याएं विषयक तकनीकी वार्ता आयोजित की गई। वार्ता के मुख्य वक्ता खनिज सलाहकार आरडी सक्सेना थे।
सक्सेना ने बताया कि खनन कार्य के लिए कुछ क्षमता के एक्सप्लोसिव, अमोनियम नाईट्रेस से बनने वाले एक्सप्लोसिव एवं पेट्रोलियम पदार्थ के लाईसेन्स लेने के लिये जिलाधीश स्तर पर एन.ओ.सी. लेने में की विधि विस्तृत रूप से समझाई। इन लाईसेन्स को लेने में सबसे बडी दिक्कत आती है। जिससे समय पर लाईसेन्स नहीं मिलते हैं इस कारण खनन कार्य में बाधएं उत्पन्न होती है। इस अवसर पर एक्स्पलोजिव लाईसेन्स के स्टोरेज व उपयोग से सम्बन्धित खानों के लिए विस्तृत रूप से अलग अलग तरह के लाईसेन्स के बारंे में जानकारी दी।

माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन आॅफ इण्डिया राष्ट्रीय अध्यक्ष एके कोठारी ने बताया कि लाइसेन्स लेने में आने वाले बाधाओं को दूर करने के लिए सम्बन्धित विभागों से माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन आॅफ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर, उदयपुर की ओर से सम्पर्क करके दूर करने की कार्यवाही की जावेगी।
समारोह के प्रारम्भ में माईनिंग इंजिनियर्स एसोसिएशन आॅफ इण्डिया, राजस्थान चेप्टर, उदयपुर के अध्यक्ष ड़ाॅ. एस.एस राठौड़ ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं एक्सपलोसिव को काम में लेने में आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी दी।
वार्ता में खान उद्यमी एमएल लूनावत, वरिष्ठ खनि अभियनता के.एस. चैधरी, आर.सी. कुमावत एवं अन्य उपस्थित खनि अभियन्ताओं ने एन.ओ.सी. को समयबद्ध तरीके से जारी करने के लिए अपने सुझाव दिए।
इस अवसर पर अभियन्ताओं एवं खान उद्यमियों ने भाग लिया तथा संचालन एम.एस. पालीवाल ने किया जबकि धन्यवाद द इंस्टिट्यूशन आॅफ इंजीनियर्स ;इंडियाद्ध उदयपुर लोकल संेटर के अध्यक्ष इंजीनियर अनुरोध प्रशान्त ने ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply