महाकालेश्वर में पारम्परिक श्रद्धा से आज मनेगी महाशिवरात्रि

BY — March 3, 2019

महाशिवरात्रि पर्व आज
उदयपुर। अनेकानेक शुभ संयोग से युक्त इस बार का महाशिवरात्रि पर्व सोमवार को यहां अतिप्राचीन शिवधाम रानी रोड़ स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पारंपरिक श्रृद्धा एवं विविध पूजानुष्ठान, भैरव, गणपति, प्रतिष्ठा माताजी की धुणी, भोलेनाथ व ध्वजादण्ड चढ़ाकर श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा।
सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर श्री महाकालेश्वर की महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के तत्वावधान में सूर्योदय से पूर्व से ही सोमवार को भोलेनाथ के पूजानुष्ठान प्रारंभ होंगे। इसी क्रम में बाद में प्रातः 10 बजे भगवान श्री महाकालेश्वर की विशेष पूजा-अर्चना के साथ भैरव प्रतिष्ठा एवं मंदिर पर ध्वजारोहण किया जाएगा व सहस्त्र धारा अभिषेक के दर्शन होंगें। दिनभर शिवभक्तों के भजन-किर्तन होते रहेंगे। सायं 6 महाकालेश्वर के गंगाघाट पर श्री हरिओम महिला संत्सग मंडल द्वारा महाआरती की जाएगी।

प्रन्यास के सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्म मुर्हूत में वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ महादेव का सहस्त्र जलधारा अभिषेक होगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ में रूद्रीपाठी विप्रजन द्वारा रूद्राभिषेक किया जाएगा। मंदिर सभाभवन एवं गृभ ग्रह को सुंगन्धित पुष्पों से श्रृंगारित किया गया। महाशिवरात्री पर्व पर भोलेनाथ के मंगला आरती, मध्यान्ह आरती एवं सांयकाल को विशेष श्रृंगार, पूजा अर्चन एवं महाआरती, का भव्य आयोजन किया जाएगा तथा रात्री चारों प्रहर की पूजा व परम्परागत रूप महाकालेश्वर का विभिन्न द्रव्य से रूद्राभिषेक एवं पूजा अर्चन किया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए समिति अघ्यक्ष सुनील भट्ट ने बताया कि मंदिर सभी द्वारा को सुन्दरता से सजाया गया है एवं आकर्षक रोशनी व्यवस्था, विभिन्न झांकिया लगाई गई। यहां आने वाले करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शनार्थियों के लिए बनाई गई तथा मंदिर में आने वाले शिवभक्त श्रद्धालु व आमजन दर्शन का लाभ लेगे साथ ही विभिन्न समियिों के सदस्य सभी व्यवस्थाओं तत्परता से सेवा कार्य में जुटे रहंेगे।
प्रन्यास अध्यक्ष श्री तेज सिंह सरूपरिया एवं सचिव श्री चंद्र शेखर दाधीच ने बताया कि महाशिव रात्रि पर्व को लेकर मंदिर सरंक्षक मंडल एवं तेरह विभिन्न समितियों की विशेष बैठक आयोजित की गई एवं तैयारियों का जायजा लिया गया। तथा सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। महिलाओं व पुरूषों के लिए दर्शन की अलग अलग कतारबद्ध दर्शन की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर महकालेश्वर मंदिर की ओर से सायंकाल देश के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक शाम शहीदों के नाम की भव्य देश भक्ति संध्या का आयोजन रखा गया है। जिसमें कलाकारों द्वारा देश भक्ति गीतों का गायन किया जाएगा।
समिति के प्रवक्ता महिपाल शर्मा, विनोद शर्मा ने बताया कि मंदिर में साफ सफाई हेतु विशेष व्यवस्था की गई है तथा दर्शनार्थियों से भी अपील की गई कि पूजन अर्चन सामग्री विधिवत् रूप मंदिर में पधरावें तथा मंदिर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। मुख्य द्वार पर विशेष आकषर््ाक प्रतिमा को लगाया गया है।साथ ही पूरे परिसर में विभिन्न झाकियां से साज सज्जा की गई। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की व्यवस्था भी रहेगी।
महोत्सव समिति के प्रवक्ता गोपाल लोहार बताया कि कल व्यवस्था हेतु अलग अलग समितिया गठित की गई जिसमें महिलाओं की व्यवस्था हेतु रूद्रवाहिणी कार्यकर्ताएं तथा पुरूषों की व्यवस्था के रूद्र सेना के कार्यकर्ता व्यवस्थाओं का देंखेंगे। साथ ही शिवभक्तों के दर्शनार्थियों की सुविधार्थ यहां विशेष बेरीकेडिंग की गई है। जगह-जगह जल की व्यवस्था एवं महिलाओं एवं पुरूषों के दर्शनार्थ हेतु पृथक-पृथक व्यवस्था कई शिव भक्तों ने भोले के श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद आदि वितरण के लिए अपने स्टाल अपने सजा दिये है।
महाशिवरात्री की विशेष व्यवस्था के लिए रमाकान्त अजारिया, शंकर कुमावत, रमेश सोनी, रविनन्दवाना, दीक्षा भार्गव, आभा आमेटा, शेषमल सोनी, ओम सोनी, पन्नालाल कटारिया, शंकर कुमावत, पुरूषोत्तम जीनगर, सुरेन्द्र मेहता सहित विभिन्न समितियों द्वारा अपनी अपनी सेवाएं देंगे।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *