Header Banner

होली मिलन में 25 विदेशी रोटेरियन्स के साथ खेली होली

BY — March 25, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा व रोटरी क्लब जरसाई नगर पालिका लिथुआनिया के साथ एक संयुक्त बैठक फिल्ड क्लब में होली मिलन समारोह के रूप में आयोजित की गई। जिसमें लिथुआनिया से आये 25 विदेशी रोटरियन्स के साथ वृन्दावन की भंाति उनके साथ फूलों की होली खेली।

क्लब अध्यक्ष डाॅ. प्रीति सोगानी ने बताया कि इस अवसर पर लिथुआनिया क्लब के अध्यक्ष अर्नोल्डस अब्रामाविकियस के साथ उनकी टीम के सभी 25 सदस्यों ने होली पर्व के बारें मंे विस्तृत जानकारी हासिल की। इस अवसर पर दोनों क्लब के सदस्यों ने रंागरंग संास्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य किया कर इस आयोजन का भरपूर लुत्फ उठाया। इस अवसर पर लिथुआनिया क्लब के साथ सामाजिक परियोजनाओं के संबंध में विस्तृत चर्चा की। दोनों क्लबों ने फ्लैग एक्सचेंज किया।
प्रारम्भ में प्रीति सोगानी ने स्वागत उद्बोधन दिया। समारोह मे ंमुख्य अतिथि के रूप में प्रान्तपाल मनोनीत राजेश अग्रवाल,विशिष्ठ अतिथि पीडीजी निर्मल सिंघवी, रमेश चैधरी, डाॅ.निर्मल कुणावत,सहायक प्रान्तपाल वीणा सनाढ्य, श्रद्धा गट्टानी सहित अनेक रोटरी पदाधिकारी मौजूद थे।
अंत में आभार सचिव श्रीमती बृजराज राठौड़ ने ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन हर्ष कुमावत, कविता श्रीवास्तव और ऋचा रूपल व्यास ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply