अग्निशमन सप्ताह: लाइव फायर डेमो एवं माॅक ड्रिल

BY — April 19, 2019

उदयपुर। पायरोटेक इलेक्ट्रोनिक्स में आज अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ। सप्ताह के दौरान विविध प्रकार के आयोजन किये गये।

अग्निशमन अधिकारी महेश अग्रवाल ने इस अवसर पर कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों की जानकारी दी एवं उन यंत्रों के उपयोग की विधि बतायी, ताकि आपातकालीन स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। प्रबन्ध निदेशक पीएस तलेसरा ने सुरक्षा के प्रयासों की समीक्षा की और उन प्रयासों को सराहा। परिसर में गत 1 वर्ष में शून्य मानव दिवस दुघर्टना पर संतोष व्यक्त किया। सुरक्षा अग्निशमन पर लिखे पोस्टर, नारे,लेख,कविता एवं कामगारों द्वारा स्वयं के अनुभव बताये गये। आज अपरान्ह 2 बजे लाइव फायर डेेमों तथा माॅकड्रिल की गई। माॅकड्रिल के तहत परिसर में मौजूद सभी 327 कर्मचारियों ने भाग लिया। सायरन बजने पर सभी असेम्बली एरिया में एकत्रित हुए। जहंा राॅल काल हुई सुरक्षा के निर्देश दिये गये। पायरोटेक में लगातार ग्यारहवें वर्ष माॅकड्रिल की गई, जो एक रिकार्ड है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *