Header Banner

रोटरी क्लब मीरा की बैठक

BY — April 19, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब मींरा की बैठक आज फिल्ड क्लब में आयोजित हुई जिसमें रोटरी अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में आये पूर्व प्रान्तपाल शशि कुमार बतौर मुख्य अतिथि एवं पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे।

इस अवसर पर निर्मल सिंघवी ने बताया कि हमारी रोटरी जनहित की सेवा एंव उनके मुद्दों को लेकर बेहतर कार्य कर रही है। क्लब अध्यक्ष प्रीति सोगानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि इस वर्ष क्लब ने विभिन्न समस्याओं को लेकर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर उनका समाधान निकालने का प्रयास किया साथ ही क्लब के विकास के सभी क्षेत्रों में काम करने के बारे में अपडेट किया। .क्लब ट्रेनर मधु सरीन ने शशि कुमार के बारें में जानकारी दी और उन्हें उदयपुर मेें स्थापित हुई रोटरी क्लब की छवि के बारे मंे बताया। सचिव ने बृजराज राठौड़ ने उपस्थित सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और क्लब को और मजबूत करने का वादा किया।
अध्यक्ष निर्वाचित ने पेट-सेट कान्फ्रेन्स के बारें में अपने अनुभव साझा किये। इस अवसर पर दोनों क्लबों के बीच फ्लैग एक्सचेंज किया गया। समारोह में एजी श्रद्धा गट्टानी, स्वीटी छाबड़ा, सुषमा कुमावत, स्नेहलता सबला, कविता बलदवा, कविता श्रीवास्तव, हर्षा कुमावत, ज्योत्सना जैन, मधु झला, वंदना मुथा, मंजू सिंघवी, देविका सिंघवी आदि मौजूद थीं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply