Header Banner

पानी के निःशुल्क टैंकरों की संख्या बढ़़ाकर 76 की

BY — May 2, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर के प्रोत्साहन से शहर के निकटवर्ती गांवो में चलायी जा रही निःशुल्क जलापूर्ति योजना के तहत मांग में वृद्धि को देखते हुए टैंकरो की संख्या प्रतिदिन 34 से बए़ाकर 76 कर दी है।

योजना के चेयरमेन बी.एच.बापना ने बताया कि 23 अप्रेल से शहर के दानदाताओं के सहयोग से शुरू की गई इस योजना का लाभ जनता को मिलना प्रारम्भ हो गया है। गत वर्ष शहर एवम आसपास के गांवों में बहुत कम बारिश होने के कारण पेयजल की भयंकर परेशानी दिखाई दे रही है।
डाॅ. एनके धींग ने बताया कि वर्तमान में भैंसड़ाकला, भैंसड़ा खुर्द बेडवास, रकमपुरा, भलों का गुढ़ा, करगेट, भुताला, टेर का भीलवाड़ा, हीरावतों की नांगल, भुताला वास, पात्राओं की भागल, चोकड़िया, लखावली, राणावतों का गुड़ा, जोधावतों का तालाब, वाटी मुख्य गांव, फेरनियों का गुड़ा, ढीकली सहित अनेक गांवों में प्रतिदिन 76 टेंकरों से पानी सप्लाई की जा रही है। महेन्द्रु टाया ने बताया कि उबेश्वर रोड़ पर घाट सेक्शन होने से पानी की भयंकर किल्लत है। जहां पर टैंकरों से पानी पंहुचाया जा रहा है। इस कार्य में कॉरपोरेट रविन्द्र हेरियस, हारमनी प्लास्टिक, टेम्पसन्स पायरोटेक ग्रुप, आर्कगेट, अरावली मिनरल, अरिहंत टाइल्स, पायरोटेक के सहयोग से चलायी जा रही इस योजना में दानदाता जुड़ने का प्रयास कर रहे है। उबेश्वर रोड़ पानी की भयंकर किल्लत होने से बताया कि इसकी निगरानी और सहयोग के लिए एक मोबाइल एप बनाई जा रही है, साथ ही पशुओं के लिए इस एप के सहयोग से चारा और सूखले की व्यवस्था भी की जाएगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply