Header Banner

रक्तदान शिविर में 48 ब्लड यूनिट एकत्रित

BY — May 14, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर एलीट द्वारा क्लब महिंद्रा उदयपुर के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन क्लब महिंद्रा पारस हिल रिसोर्ट बलीचा में किया गया।

क्लब अध्यक्ष रमेश मोदी ने बताया कि रोटरी क्लब के रक्तदान एवं क्लब महिंद्रा के जीवनदान अभियान के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में 9 क्लब सदस्यों एवं क्लब महिंद्रा के 39 कर्मचारियों द्वारा कुल 48 यूनिट रक्तदान किया गया। इनमें 12 व्यक्तियों ने जीवन मे पहली बार रक्तदान किया। रोटरी सदस्य सुनील वस्तावत ने 39वी बार रक्तदान किया। इस अवसर पर क्लब के पूर्वाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, कमलेश तलेसरा, क्लब सदस्य मयंक-दिव्या संघवी आदि तथा क्लब महिंद्रा के जीतेश जाधव, सोनू वर्मा आदि उपस्थित थे। महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय के ब्लड बैंक के दल ने शिविर का संचालन किया। दल में डॉ बंसल, डॉ एम डी जहीर, डॉ दीपिका गुप्ता, प्रमोद सिंह आदि शामिल थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply