महाकाल परिसर में की मां अन्नपूर्णा व शिव प्रतिमा प्रतिष्ठित

BY — May 16, 2019

सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर महाकालेश्वर प्रांगण में आज माँ अन्नपूर्णा और भगवान शिवशंकर की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रतिष्ठा में भगवान भोलेनाथ-मां अन्नपूर्णा से भिक्षा ग्रहण करते हुए की मूर्ति का विधिवत् रूप से प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसमें मूर्ति को विधिवत् तरीके से अन्न स्नान, दूध स्नान करा यज्ञ-हवण कर पूर्णाहूति दी गई।

प्रन्यास के अध्यक्ष तेजसिंह सरूपरिया ने बताया कि लम्बे समय से अन्न क्षेत्र चला गरीब व निशक्तजनों को भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा था। प्रन्यास सचिव चन्द्रशेखर दाधीच ने बताया कि अब इस अन्न क्षेत्र को महाकाल ट्रस्ट व श्री महाकालेश्वर अन्न क्षेत्र-यज्ञ समित उदयपुर के संयुक्त रूप से निरन्तर संचालित किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन भगवान महाकालेश्वर के लिए दोनो समय का भोग प्रसाद नियमित रूप से तैयार होगा व भगवान को भोग धराया जाएगा। भक्तों के लिए प्रभु के प्रसाद को भी यहीं उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही गरीब व निशक्त जनों को दोनों समय भोजन की नियमित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही विशेष त्यौहारों पर शिव भक्तों के लिए फलहारी भोजन की विशेष व्यवस्था रहेगी।
प्रन्यास के महिपाल शर्मा व विनोद शर्मा ने बताया कि उदयपुर भ्रमण के लिए आने वाले दर्शनार्थियों एवं पर्यटकों लिए भी एक निश्चित समय पर भोजन की व्यवस्था भी शीघ्र संचालित की जा रही ही जिसमें आने वाले पर्यटक समय पर अगर सूचना करते है तो उन्हें शुद्ध व ताजा भोजन तैयार मिलेगा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *