Header Banner

विज्ञान समिति ने मनाया पर्यावरण चेतना सप्ताह

BY — June 6, 2019

उदयपुर। विज्ञान समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण चेतना सप्ताह का आयोजन किया गया।

समिति अध्यक्ष डाॅ. एलएल धाकड़ ने बताया कि प्रतिवर्ष समिति पयार्वरण चेतना सप्ताह का आयोजन करती है और इसी क्रम में इस वर्ष भी इस प्रकार का आयोजन कर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।
समिति के पर्यावरण प्रकोष्ठ के संयोजक शांतिलाल भंडारी ने बताया कि सप्ताह के तहत ग्रामीण महिला चेतना शिविर में पर्यावरण संकट व जल की बचत पर चर्चा की गई। जंहा डांगियान टूस गांव की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान सदस्यों ने संस्था परिसर की सफाई की। पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित विश्व दुग्ध दिवस के कार्यक्रम में समिति के 15 सदस्यों ने भाग लिया। समिति के संस्थापक डॉ कोठारी, डॉ. के पी तलेसरा, गणेश डागलिया ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया।
सप्ताह के दौरान वरिष्ठ नागरिक परिषद की मेजबानी में समिति द्वारा पर्यावरण अध्ययन विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ एस.के.वर्मा, तारा दीक्षित, आर.के.चतुर और आर.के. नेभनानी ने अपने विचार व्यक्त किये। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा सर्वांगीण विकास हेतु चयनित ग्राम देवाली में कौशल विकास कार्यशाला में डॉ. एके संचेती ने युवाओं को निर्देशित किया तथा इस अवसर पर 200 पौधों का वितरण किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply