Header Banner

निराश्रित बच्चों ने दिखाई कला

BY — June 6, 2019

प्रताप जयंती पर किया कार्यक्रम
उदयपुर। महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोतीमगरी, उदयपुर द्वारा महाराणा प्रताप की 479 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किये जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रमों की शुरूआत आज प्रातः महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा के समक्ष पूजा, अर्चना एवं हवन तथा आरती से हुई।

समिति अध्यक्ष लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने हवन की पूर्णाहूति की। आरती के पश्चात आगंतुकांे नें भी महाराणा प्रताप को पुष्पांजलि अर्पित की। सचिव युद्धवीर सिंह शक्तावत ने बताया कि इस अवसर पर प्रातः पुलिस बैण्ड, सिटी पैलेस बैण्ड एवं महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल बैण्ड द्वारा सामूहिक रूप से बिखेरी गई, मधुर स्वरलहरियांे से मोती मगरी गूंज उठी। आज से महाराणा प्रताप के जीवन से जुडी़ कुछ प्रमुख घटनाओं के संक्षिप्त विवरण की प्रदर्शनी 8 जून को संाय 6 बजे तक जारी रहेगी। प्रताप स्मारक पर भारतीय सेना की 30 इंफेट्री ब्रिगेड के सौजन्य से 7 जून से प्रारम्भ इंफेट्री बटालियन के शस्त्रों की प्रदर्शनी शुरू होगी, जो 8 जून तक जारी रहेगी।
जयंती के अवसर पर समिति परिसर में भव्य विद्युत सज्जा की गई। जयंती के आयोजनांे को देखते हुये समिति परिसर में सफाई, पेयजल एवं सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबंध किए गये हैं। समिति परिसर में प्लास्टिक एवं तंबाकू का प्रयोग पूर्णतः निषेध रहेगा।
इस ऐतिहासिक अवसर पर स्मारक समिति द्वारा महाराणा प्रताप के उच्च आदर्शो एवं जीवन मूल्यांे को जनमानस मंे स्थापित करने हेतु मोतीमहल के समक्ष चित्रकला का आयोजन किया गया, जिसमे शहर के कुछ निराश्रित बच्चांे ने बढ-चढ़ कर भाग लिया और अपनी कल्पना को कागज पर उकेरा। सभी बच्चों को समिति की ओर से प्रमाणपत्र प्रदान किये गये।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply