पेसिफिक ने दिए सुपर स्टुडेंट अवार्ड

BY — June 23, 2019

पेसिफिक विश्वविद्यालय और रेडियो सिटी के तत्वावधान में सुपर स्टूडेंट अवॉर्ड दिए गए जिसके अंतर्गत नवीं से बारहवीं तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने स्पोर्ट्स कल्चरल एक्स्ट्रा करिकुलर और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है।

सामान्यतः अकादमिक शिक्षा मे अच्छा करने वाले विद्यार्थियों को ही प्रोत्साहन दिया जाता है किंतु अन्य विधाओं में उल्लेखनीय प्रदर्शन को नजरअंदाज कर दिया जाता है जिस कारण विद्यार्थी हतोत्साहित हो जाते हैं और उनका सर्वांगीण विकास नहीं हो पाता इसी बात को ध्यान में रखते हुए पेसिफिक विश्वविद्यालय ने पहल करते हुए रेडियो सिटी के साथ मिलकर सुपर स्टूडेंट अवॉर्ड का आयोजन किया। पेसिफिक विश्वविद्यालय सचिव राहुल अग्रवाल ने बताया कि पेसिफिक विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत उदयपुर संभाग के चयनित 200 ऐसे विद्यार्थियों का सम्मान किया गया जिन्होंने परीक्षा में 60प्रतिषत या उससे अधिक अंक लाने के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी ऊंचाइयों को छुते हुए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पेसिफिक विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार शरद कोठारी के अनुसार खेलकूद नृत्य संगीत गायन वाद -विवादआशुभाषण साहित्य लेखन इत्यादि मे जिला,राज्य या राष्ट्रीय स्तर पर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पहचान दिलाने का कार्य इस कार्यक्रम के माध्यम से किया गया हैं। समारोह के मुख्य अतिथि भरत मेहता सयुंक्त निदेषक स्कूल षिक्षा विभाग थे उन्होने बताया कि सम्पूर्ण संभाग में इस तरह का आयोजन प्रथम बार किया गया, जिससे संभांग के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। अकादमिक निदेशक प्रोफ़ेसर के. के. दवे ने बताया कि समाज के संपूर्ण विकास के लिए इस तरह की गतिविधियों का आयोजन आवश्यक है तभी एक स्वस्थ और संपूर्ण समाज का निर्माण संभव हैं। अभियात्रिंकी विद्यालय के निदेषक पियूश जवेरिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया व बताया कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक ज्ञान भी मिलता रहे इसके लिए पेसिफिक विश्वविद्यालय सतत् प्रयासरत रहता हैं। यहां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सह शैक्षणिक गतिविधियों का समय-समय पर आयोजन किया जाता हैं। विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति निरसता नही जगे इसके लिए सह शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी नितांत आवश्यक हैं। सभी तरह के विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ऊंचाइयों तक ले जाने का यह सराहनीय कार्य पेसिफिक विश्वविद्यालय ने किया हैं।
विज्ञान विद्यालय के प्राचार्य गजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि विद्यार्थियों के हुनर को निखारने में यह अवॉर्ड सेरिमनी निश्चित ही एक सफल प्रयास रहा हैं। समारोह में प्रोफेसर हेमन्त कोठारी खेलषंकर व्यास महेन्द्रसिंह सोजतिया मुकेष श्रीमाली व अनुराग मेहता उपस्थित थे। संचालन करिष्मा दायर ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *