Header Banner

बीएस स्पोर्ट्स, सीपीएस व पीएमसीएच ने जीते मैच

BY — July 7, 2019

उदयपुर: पेसिफिक विश्वविद्यालय व वंडर सीमेंट क्रिकेट एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में आज से पेसिफिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मैदान पर प्रारंभ हुई पी पी एल ट्रॉफी के मैचों में बी एस स्पोर्ट्स ने मार्वलस एक्सपोर्ट की टीम को 3 विकेट से व सी पी एस ने पी एम सी एच की टीम को 18 रनों से हराकर अपने मैच जीते।

पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्वलस एक्सपोर्ट की टीम मात्र 74 रन बनाकर आउट हो गई। उसकी तरफ से मोहित जैन ने सर्वाधिक 22 रन बनाए। आकाश प्रजापत ने 3 व मोहित जैन ने 2 विकेट लिए। जवाब में बी एस स्पोर्ट्स ने आवश्यक रन 7 विकेट खोकर बना लिए। उसकी तरफ से हर्ष वैष्णव ने 20 रनों का योगदान दिया। मार्वलस एक्सपोर्ट के जतिन मक्कड़ ने 4 विकेट लिए।आकाश प्रजापत को मेन आफ द मैच व जतिन मक्कड़ को वैल्यूएबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया।आज ही खेले गए दूसरे मैच में सी पी एस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहबाज खान के 45 व समर्पित जोशी के 21 रनों की मदद से 125 रन बनाए । जवाब में पी एम सी एच की टीम 98 रन ही बना सकी।उसकी तरफ से आयुष्मान ने 34 व दीपक ठकरान ने 21 रन बनाए। सी पी एस के शाहबाज खान व किचुक भाटी ने 2-2 विकेट लिए। शाहबाज खान को मेन आफ द मैच व आयुष्मान को वैल्यूएबल प्लयेर ऑफ द मैच घोषित किया गया ।
दोनों मैचों के पुरस्कार हेमन्त खटीक व महेन्द्र छापरवाल ने प्रदान किए।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply