Header Banner

लायन्स क्लब नीलांजना शपथग्रहण

BY — July 7, 2019

उदयपुर। लायन्स क्लब नीलांजना का वर्ष 2019-2020 का पदस्थापना समारोह आज हिरणमगरी से.4 स्थित लायन्स भवन में आयोजित किया गया। समारोह के पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रांतपाल लायन अरविन्द शर्मा, विशिष्ठ अतिथि जानकीलाल मून्दड़ा थे।

समारोह को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि महिला क्लब है इसलिये बेटियों को बचानें हेतु प्रोजेक्ट पर अधिकाधिक कार्य करना चाहिये क्योंकि महिला ही बेटी को मारने का प्रयास करती है।
इन्होंने ली शपथ- लायन अरविन्द शर्मा ने अध्यक्ष राजश्री सोमानी,प्रेरणा कोठारी,मधु सुराणा,भारती जैन,सचिव मंजूू इंटोदिया, रेखा जैन,्रपणिता तलेसरा,कोषाध्यक्ष विमला मेहता,मोनिका चित्तौड़ा, प्रियंका तलेसरा,पूनम भदादा,श्ंााता किसनानी, नीता खोखावत, अनिता नाहर,शशि कंठालिया, आशा कोठारी, अनिता सुराणा,आभा लोढ़ा,संतोष मेहता, निर्मला दुगड़,मंजू कावड़िया,भावना पण्ड्या,तारा शाह,रमा जैन को पदस्थापित करा कर उनके पद के अनुसार जिम्मेदारी दिलायी। इस अवसर पर नये सदस्यों के रूप में संतोष जैन, सरिता अग्रवाल, विध्या अजमेरा को शपथ दिलायी।
इस अवसर पर राजश्री ने कहा कि सभी क्लब सदस्याओं के सहयोग से विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य कर जरूरतमंदो की मदद की जायेगी।
सेवा सहयोगी हुई सम्मानित- प्रारम्भ में निवर्तमान अध्यक्ष पूनम भदादा ने विगत वर्ष में क्लब को सेवा कार्यो में सहयोग करने वाली सदस्याओं को प्रणिता तलेसरा,श्ंााता किसनानी,संतोष मेहता,राजश्री सोमानी,भारती जैन, भावना पण्ड़या,रमा जैन सहित 28 सदस्याओं को लायन अरविन्द शर्मा,जानकीलाल मून्दड़ा ने स्मृतिचिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। भदादा ने बताया कि विगत वर्ष 201 सेवा गतिविधियंा कर सेवा कर जरूरतमंदो की सेवा करने का प्रयास किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजिका प्रणिता तलेसरा सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन शंाता किसनानी ने किया। अंत में आभार सचिव मंजू ने ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply