Header Banner

नेत्र चिकित्सा शिविर में 114 ने कराई जांच

BY — July 7, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब मेवाड़ द्वारा आज आईएसजी आई हाॅस्पीटल में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गय। जिसमें 114 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करायी।

क्लब अध्यक्ष चेतनप्रकाश जैन ने बताया कि शिविर में एएसजी आई हाॅस्पीटल के चिकित्सक डाॅ. आशीष, डाॅ. वरूण डाॅ. रोहित व टीम ने सभी नेत्र रोगियों के आंखों की जांच कर उचित परामर्श दी।
क्लब सचिव दिनमय चैधरी ने बताया कि नये सत्र के प्रथम सप्ताह में क्लब ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंे फर्श का निर्माण,स्वामीनगर में 250 से अधिक पौधों का रोपण,महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में 2 चरणों में 42 यूनिट रक्तदान, आशाधाम में आर्थिक सहयोग दिया गया। इस अवसर पर डाॅ. हिमांशु गुप्ता, डाॅ. आरएल सुमन, सुनीत ओर्डिया का सहयोग रहा।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply