250 निर्धन महिलाओं को सिलाई मशीनें प्रदान करेगा रोटरी राॅयल

BY — July 7, 2019

पदस्थापना समारोह
उदयपुर। रोटरी क्लब राॅयल की वर्ष 2019-2020 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह रेडिसन ग्रीन होटल में आयोजित किया गया।

पदस्थापना अधिकारी पूर्व प्रंातपाल निर्मल सिंघवी ने कहा कि आमजन का रोटरी के प्रति बढ़ते विश्वास के कारण ही रोटरी क्लब अब और अधिक मेहनत से सेवा कार्य करने लगे है और सभी क्लबों के बीच बेहतर सेवा कार्य करने की होड़ सी लगी हुई है।
इन्होंने ली शपथ- सिंघवी ने अध्यक्ष प्रतीक हिंगड़, सचिव मुकेश शर्मा, क्लब टेªनर मुकेश जनवा, निवर्तमान अध्यक्ष वैभवसिंह राठौड़, उपाध्यक्ष आशीष कुमावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश पालीवाल, संयुक्त सचिव शिव स्वामी, क्लब निदेशक अभिनव मंत्री, कनीज़ फातिमा, अरूण पूर्बिया, अभिमन्युसिंह चैहान, राधिका मण्डावरा, कोषाध्यक्ष यशवन्त मण्डावरा, सार्जेन्ट एट आम्र्स किशोर तलरेजा, आरती पालीवाल, अंकिता मंत्री तथा डाॅ. गजेन्द्र पुरोहित को पद की शपथ दिला पदस्थापित कराया।
समारोह के विशिष्ठ अतिथि पूर्व प्रान्तपाल रमेश चैधरी ने कहा कि रोटरी ने हमेशा से ही सेवा का मार्ग प्रशस्त किया और यही कारण रहा कि बिल गेट्स जैसे अरबपति ने भी रोटरी को सेवा कार्यो हेतु बहुत बड़ी राशि दान में दी थी। यहीं रोटरी की पहिचान है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष प्रतीक हिंगड़ ने कहा कि इस वर्ष जरूरतमंदो के लिये शिविर लगाकर 1100 यूनिट ब्लड एकत्रित किया जायेगा। साथ ही एक दिन में 1100 बच्चों को और प्रति सप्ताह 100 बच्चों को भोजन कराया जायेगा। निर्धन शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार अर्जन हेतु 250 सिलाई मशीनें प्रदान की जायेगी। स्वस्थ रहने के लिये प्रतिमाह योग शिविर का आयोजन किया जायेगा। स्कूली बच्चों के आपदा प्रबन्ध्एान का गहन प्रशिक्षण दिलाया जायेगा ताकि आपदा के समय वे स्वयं एवं दूसरों के जीवन को बचा सकें। समारोह को सहायक प्रांतपाल यशवन्त मण्डावरा ने भी संबोधित किया।
नये सदस्य ने ली शपथ- पूर्व प्रान्तपाल डाॅ. यशवन्तसिंह कोठारी ने क्लब में शामिल हुए नये सदस्य जय दोशी दम्पत्ति कोे शपथ दिलाकर क्लब सदस्यता ग्रहण करायी। अंत में सचिव मुकेश शर्मा ने आभार ज्ञापित किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *