Header Banner

मुंडन करा के बाल दान किए कैंसर पीड़ितों के लिए

BY — July 7, 2019

उदयपुर। रोटरी क्लब पन्ना उदयपुर, सेन क्षौर कलाकार मण्डल, उदयपुर लेकसिटी ब्यूटी क्लब उदयपुर व मदद् फाउण्डेशन मुम्बई द्वारा सयुक्त ’’बालदान’’ अभियान के तहत जन जागृति अभियान चलाया जा रहा है। इससे प्रभावित होकर गीता सेन ने कैंसर पीड़ित के लिये अपना मुण्डन करा बाल दान किये।

क्लब अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने बताया कि गीता का कहना था कि बाल-दान करना छोटा सा योगदान है जो कैंसर के मरिज दर्द सहते है कीमो थैरेपी के चलते उनके बाल जड जाते है और गंजापन आ जाता है तो क्यो नही हम भी उनके दर्द को सहने के लिए गन्जे हो जाए और उन्है खुशी देने के लिए बाल दान कर दे।
पालीवाल ने बताया कि हमें इस अभियान से हर उम्र की महिलाओं का सहयोग मिल रहा है क्योंकि बाल-दान में 12 इन्च तक के बालों की जरूरत होती है। 12 इन्च की लम्बाई होने पर ही विगं बनाई जाती है।
शहर की सीनियर महिला सदस्य मधु भण्डारी ने भी बालदान का प्रस्ताव रखा। शहर की स्कूली छात्रा मेघल मेहता ने भी अभिभावको सहमत करते हुए लम्बे बालांे को दान किया और न्यू लुक में आ गई। अशोक पालीवाल ने महिलाओं से अपील की है कि वे अपने 12 इन्च बालो का दान करके कैंसर पीड़ित जन को खुशियां देने के अभियान में सहयोग प्रदान करे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply