Header Banner

डीपीएस के अविनेश ने सवाटे में जीता राष्ट्रीय स्तर पर पदक

BY — July 8, 2019

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के कक्षा 9वीं के अविनेश कुमरावत ने गत दिनों हिमाचल प्रदेश में आयेाजित सवाटे चेम्पियनशिप में सिल्वर पदक प्राप्त किया।

यह चैम्पियनशिप टूर्नामेंट सवाटे एसोसिएशन आॅफ इण्डिया और सवाटे एसोशिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में आयोजित की गई थी। इसमें 39-42 किग्रा. छात्र वर्ग में विद्यालय के अविनेश कुमरावत ने रजत पदक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल व प्राचार्य संजय नरवारिया ने उज्ज्वल भविष्य हेतु अविनेश को शुभकामनाएँ व आशीर्वाद प्रदान किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply