Header Banner

लेकसिटी राउंड टेबल में अनंजय अध्यक्ष, मनन सचिव

BY — July 8, 2019

उदयपुर। उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल की 10 वीं वार्षिक आम बैठक आज जयसमंद आइलैण्ड रिसोर्ट आयोजित की गई। जिसमें वर्ष 2019-2020 के लिये अनंजय जैन अध्यक्ष एवं मनन माण्डावत सचिव चुने गये। बैठक के मुख्य अतिथि राजस्थान राउंड टेबल इंडिया के अध्यक्ष नंदेश संचेती थे।

नवीन कार्यकारिणी में दीपेश कोठारी को वाइस चेयरमेन, शशांक सिंघवी कोषाध्यक्ष तथा निवर्तमान अध्यक्ष के रूप में वरुण मुर्डिया शामिल किये गये। इससे पूर्व उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल इंडिया की सचिव हंजला इनायत ने सदस्यों को वर्ष 2018-19 की वार्षिक रिपोर्ट वरुण मुर्डिया की अध्यक्षता में प्रस्तुत की। कपिल करनपुरिया ने वर्ष के लिए आॅडिट अकाउन्ट प्रस्तुत किए। समारोह में आयोजित उदयपुर लेकसिटी राउंड टेबल रिटायरमेंट सेरेमनी में चार्टर सदस्य रहे युद्धवीर सिंह शक्तावत द्वारा संगठन को 10 वर्ष तक दी गई निस्वार्थ सेवा के लिए उन्हें राउंड टेबल इंडिया ने सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply