खसरा रूबैला उन्मूलन हेतु जागरूकता अभियान डीपीएस उदयपुर जुड़ा

BY — July 14, 2019

उदयपुर। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विश्व के सबसे बड़े स्वास्थ्य अभियान से दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर भी जुड़ चुका है।

खसरा और रूबैला उन्मूलन हेतु चलाए जा रहे इस अभियान के अन्तर्गत विद्यालय के शिक्षको व अभिभावकों को जागरूक करने और उनकी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु दो दिन तक चलाए जा रहे इस अभियान के पहले दिन प्राथमिक चिकित्सा केन्द्र की अधिकारी डाॅ. प्रियल ने सभी अध्यापकों की भूमिका को सुनिश्चित करने हेतु अभियान की महत्ता को समझाया।
अभियान के दूसरे दिन शहर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. दिनेश खराड़ी, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डाॅ. अक्षय व्यास व प्रबुद्ध शिशुरोग विशेषज्ञ डाॅ. देवेन्द्र सरीन ने उक्त बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए अभिभावकों को जागरूक किया ताकि भारत को खसरा और रूबैला से मुक्त किया जा सके। इसमें मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी शिव गौड़ ने विद्यालय के अधिकारियों को अभियान की महत्ता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक निर्देश दिए ताकि अभियान को सुचारू रूप से क्रियान्वित कर सफल किया जा सके।
विद्यालय के प्रो. वाइस चेयमरमेन गोविन्द अग्रवाल एवं प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्याक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका शालिनी सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत प्लेगु्रप से लेकर कक्षा 10वीं तक के सभी विद्यार्थियों का टीकाकरण किया जाएगा तथा टीकाकरण के पश्चात विद्यार्थी को 30 मिनिट तक प्रशिक्षित चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा और भारत सरकार द्वारा दिए गए सभी निर्देशों की पालना ध्यानपूर्वक की जाएगी।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *