व्यक्ति खुद के और रोटरी दूसरों के जीवन में लाती है बदलाव : जोशी

BY — July 14, 2019

रोटरी क्लब पन्ना का शपथ ग्रहण समारोह
उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3054 के प्रान्तीय सचिव धर्मेन्द्र जोशी ने कहा कि किसी भी संस्था, व्यक्ति का अपने जीवन में बदलाव लाना बहुत महत्वपूर्ण होता है लेकिन रोटरी स्वयं में नहीं वरन् लोगों के जीवन में बदलाव लाने का कार्य करती है।

वे आज रोटरी क्लब पन्ना के रोटरी बजाज भवन मंे आयोजित पदस्थापना समारोह में बतौर पदस्थापना अधिकारी समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रोटेरियन दूसरे लोगों के लिये जीते है। यदि आप मन से रोटरी से जुड़ेगें तो लाखों लोग आपसे स्वतः ही जुड़ जायेंगे।
इन्होंने ली शपथ- जोशी ने वर्ष 2019-2020 की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के अध्यक्ष अशोक पालीवाल, सचिव राजेश शर्मा, राकेश सेन, तारिका धायभाई, भानूप्रतापसिंह धायभाई, उमेश मनवानी, कुणाल यादव, राजेन्द्र कुमावत, निहार बापना, शैलेन्द्र गुर्जर, प्रवीण जोशी, कमल गौड, ज्योति बोलिया, भावना माहेश्वरी, दिग्विजयसिंह चैहान, निर्मल झा, फातिमा शब्बीर, अनुराग शर्मा, आशीष पोरवाल, दीपक माहेश्वरी, लीना शर्मा को शपथ दिलाकर पदस्थापित कराया। समारोह के विशिष्ठ अतिथि रोहित गोपाल भैय्या ने कहा कि जीवन में अनुशासित रहने वाले व्यक्ति के जीवन में उसे कभी हार का मुंह नहीं देखना पड़ता है।
नव निर्वाचित अध्यक्ष अशोक पालीवाल ने वार्षिक योजना बताते हुए कहा कि वर्ष पर्यन्त धरा को हरित बनाने के लिये नियमित रूप से पौधरोपण किया जायेगा। कैंसर रोगियों के लिये बिग बनाने हेतु महिलाओं को अपने बाल दान करने के लिये प्रेरित किया जायेगा। अब तक 17 महिलायें अपने बाल डोनेट कर चुकी है। इन बालों को मुबंई भेजकर विग बनवा कर उन्हें टाटा कैंसर हाॅस्पिटल को दी जायेगी। अंधता निवारण के लिये कार्य किया जायेगा। पालीवाल ने बताया कि बेटियों को को दरिंदो से बचानें के लिये एक अभियान चलाया जायेगा, स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सफाईकर्मियों को सम्मानित किया जायेगा।
सीए व चिकित्सक हुए सम्मानित- समारोह में क्लब की ओर से सीए निर्मल सिंघवी, सीए डाॅ. निर्मल कुणावत, डाॅ. ऋचा शर्मा, डाॅ. कृष्णकान्त शर्मा, डाॅ. तरूण कुमार रालोद, डाॅ. हेमन्त अपूर्वा, डाॅ. देवेन्द सरीन को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र प्रदानकर स्म्मानति किया।
इन्टरेक्ट क्लब पन्ना को दिलाई शपथ – पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने रोटरी क्लब पन्ना द्वारा सेंट जेवियर्स, सेंट मैथ्यूज़, हैप्पी होम सी.से. स्कूल, विद्याभवन स्कूल के इन्टरेक्ट क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।
नये सदस्यांे ने ली शपथ- निर्मल सिंघवी ने क्लब में शामिल किये गये नये सदस्य नीरज चपलोत, राजेश गुर्जर, अनिल खींची, जितेन्द्र सेन, हेमन्त सेन, महेश सेन, उषा गायकवाड़, सुधीर माथुर, श्रीमती कनकसिंह, अब्बास मियांजी को शपथ दिलाकर क्लब की सदस्यता ग्रहण करायी। क्लब ने रोहित गोपाल भैय्या, मुकेश माधवानी व वीना चित्तौड़ा को मानद सदस्य बनाया। सहायक प्रांतपाल यशवन्त मण्डावरा ने समारोह को संबोधित किया। अंत में सचिव राजेश शर्मा ने आभार ज्ञापित किया। संचालन बीना चित्तौड़ा ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *