Header Banner

पेसिफिक कम्प्यूटर एप्लीकेशन में ओरियंटेशन कार्यक्रम

BY — August 10, 2019

पेसिफिक महाविद्यालय के फेकल्टी आॅफ कम्प्युटर एप्लीकेशन में दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन का शुभारम्भ माँ सरस्वती के दीप प्रज्जवलन द्वारा किया गया।

नये विद्यार्थियों का मोली, गुड़ और कुमकुम द्वारा स्वागत किया गया। नये विद्यार्थियों के मनोरंजन के लिये महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इंडोर गेंम्स का आयोजन किया । महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅं दिलेन्द्र हिरन ने नये विद्यार्थियों को ओरिएंटेशन प्रोग्राम के बारे में बताया एवं छात्रों को भविष्य की उज्जवल सम्भावनाओ तथा नई तकनिकी आविष्कारों की बारे में बताया। उन्होने विद्यार्थियों को देश एवं परिवार की लिए कुछ करने की प्रेरणा दी। प्रारम्भ 2019 विद्यार्थियों के लिए कई तरह की एक्सपर्ट टॉक, प्रेजेंटेशन, इंडस्टरी विजिट, ग्रुप एक्टिविटी, अलुमनी टॉक, स्पोर्ट्स, कल्चरल, डांस आदि कई तरह के प्रोग्राम का आयोजन किया जायेगा। द्वितीय दिन विधार्थियों के लिए षैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें विधार्थियों को नान्देष्वरजी ले जाया गया और विधार्थियो ने बढ चढ कर हिस्सा लिया। वहॅंा पर विभिन्न प्रकार के गेम्स का आयोजन किया गया। इस प्रोग्राम का संचालन हिमांषु चपलोत और रामचन्द्र पालीवाल के द्वारा किया गया। इस अवसर पर काॅलेज का पूरा स्टाफ उपस्थित था।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply