यादवेंद्र सिंह रलावता सर्वसम्मति से संभाग अध्यक्ष

BY — August 12, 2019

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा सभा के चुनाव
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जिला कार्यकारिणी उदयपुर के चुनाव व शपथ ग्रहण समारोह 12 अगस्त को शिल्पग्राम रॉड स्थित हरि प्रताप रिसोर्ट में संम्पन्न हुए। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री शक्ति सिंह कारोही, मुख्य अतिथि रामसिंह सोलंकी एवं निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान की अध्यक्षता में चुनाव हुवे।

निवर्तमान महामंत्री भवानी प्रताप सिंह झाला ने स्वागत करते हुवे वर्तमान कार्यकारणी के क्रिया कलापो का विवरण प्रस्तुत किया और नयी कार्यकारणी के चुनाव हेतु प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय महामंत्री शक्ति सिंह कारोही विभिन्न पदों पर नाम प्रस्तावित किए।
यादवेंद्र सिंह रलावता अध्यक्ष, रणवीर सिंह राणावत (जोलावास) उपाध्यक्ष, हेमेन्दर सिंह दवाणा महामंत्री, देवेन्द्र सिंह भाटी वित्त मंत्री, नाहर सिंह झाला खेल मंत्री, विक्रम सिंह चौहान संयुक्त मंत्री, राजेन्द्र सिंह चौहान प्रचार मंत्री, महीपाल सिंह झाला साहित्य मंत्री, किशोर सिंह शेखावत संगठन मंत्री, भानुप्रताप सिंह थाणा उपमंत्री तथा रणविजय सिंह पंवार, घनश्याम सिंह थामला, वीरेन्द्र सिंह चौहान, चेतन सिंह मालपुर, इन्द्रजीत सिंह राजावत, कमलेन्दर सिंह शिवरती कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए।
कार्यकारिणी में चन्द्र गुप्त सिंह चौहान (सालेरा) मुख्य संरक्षक, शक्तिसिंह राणावत (कारोही) मार्गदर्शक, भवानी प्रताप सिंह जी झाला (थाणा) सचेतक तथा राम सिंह सोलंकी (झालावाडा), मनोहर सिंह डुलावत (बम्बोरा), दिलीप सिंह चुण्डावत (आमेट) संरक्षक मण्डल में मनोनीत किए गए।
कार्यकारणी को मुख्य अतिथि सोलंकी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष रलावता ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के साल भर होने वाले कार्यक्रमों से सभी को अवगत कराया। धन्यवाद उपाध्यक्ष रणवीर सिंह राणावत (जोलावास) ने दिया।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *