Header Banner

बिग बॉस फेम ने किया गिव एंड टेक फेस्टिवल का समर्थन

BY — August 28, 2019

उदयपुर। शहर में एम स्क्वायर फाउंडेशन के बैनर तले चलाए जा रहे बीइंग मानव एवं नारीत्व टीम के अभियान गिव एंड टेक फेस्टिवल का बिग बॉस एव एम टीवी रोडीज फेम सुरभि राणा ने समर्थन करते हुए अभियान मे सहयोग करने की इच्छा जताई है।

अभियान से जुड़ी प्रिया सचदेव ने बताया कि सोशल मीडिया वह समाचार पत्रों के माध्यम से जब बिग बॉस फेम को उदयपुर शहर में चलाए जा रहे अभियान के बारे में मालूम पड़ा तो उन्होंने इसमे सहयोग करने की इच्छा से टीम से उदयपुर सम्पर्क किया। उल्लेखनीय है कि गिव एंड टेक फेस्टिवल अभियान एम स्क्वायर फाउंडेशन के बैनर तले बीइंग मानव एवं नारीत्व टीम द्वारा चलाए जा रहे हैं। अभियान के तहत उपयोग मे ना आने वाली वस्तुओं को उपयोग लायक बनाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाता है। अभियान से जुड़ी कनिष्का श्रीमाली बताती हैं कि आगामी समय में करीब एक लाख जरूरतमंदों लोगांे तक पहुचानें का लक्ष्य है।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply