Header Banner

प्री-वेडिंग शूट के विरोध में उतरी महिलाएं

BY — August 28, 2019

उदयपुर। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला मण्डल की महिलाआंे ने आज देवेन्द्र धाम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीलिमा सिरोया एवं प्रान्तीय प्रचार-प्रसार मंत्री ममता रांका के नेतृत्व में आयोजित बैठक में भाग लेकर समाज में चल पड़ी प्री-वेडिंग शूट के विरोध में उतर कर इसे एक अभिशाप बताया।

ममता रांका ने बताया कि सभी महिलाआंे ने निश्चय किया कि समाज में इसे एक बुराई बताते हुए सभी को जागरूक किया जायेगा। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजू पोखरना, मानव सेवा की निर्मला बूलिया, इन्द्रा चोर्डिया, शकुन्तला बोहरा, वनिता पामेचा, ललिता बापना,रंजना चैहान,स्नेहा सिसोदिया, सीमा बापना, सीमा छाजेड़, मीनू छाजेड़, मधु बड़ाला, सुमित्रा सिंघवी, पुष्पा खोखावत, सोनिका चोर्डिया सहित अनेक सदस्यांए मौजूद थी। अंत में इन्द्रा चोर्डिया ने आभार ज्ञापित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply