Header Banner

कार्डियोलोजी विभाग में 10 लाख की इको पोर्टेबल मशीन भेंट

BY — October 18, 2019

आईसीयू में भर्ती ह्दय रोगियों को मिलेगी तुरन्त इको सुविधा
उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर की वरिष्ठ सदस्या लायन प्रेमलता मेहता ने महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के कार्डियोलोजी विभाग में 10 लाख रूपयें लागत की इको पोर्टेबल मशीन भेंट की।

क्लब अध्यक्ष कीर्ति जैन ने बताया कि आरएनटी मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. डीपी सिंह ने इस मशीन को कार्डियोलोजी विभाग के लिये एक वरदान बताया। कार्डियोलोजी विभागाध्यक्ष डा. मुकेश शर्मा ने बताया कि इस मशीन के आने से आईसीयू में भर्ती ह्दय रोगियों को तुरन्त इको सुविधा मिलेगी, जिससे उनके जीवन को बचाया जा सकेगा। इस अवसर पर डॉ. दीपक आमेटा, सचिव लोकेन्द्र कोठारी, कोषाध्यक्ष भगवती लोढ़ा, रोशनलाल जोधावत, आशीष हरकावत, पीयूष भंसाली मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply