Header Banner

डीपीएस में राम आगमन पर नाट्य मंचन

BY — October 18, 2019

दीपावली पर विशेष प्रार्थना सभा
उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में कक्षा सातवीं ब के विद्यार्थियों द्वारा रोशनी का त्यौहार दीवाली पर एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

विद्यार्थियों ने गणेशजी, लक्ष्मीजी एवं सरस्वतीजी की पूजा का विधान श्लोक मंत्रोच्चारण से करते हुए सभी विद्यार्थियों को दीवाली के महत्त्व (अंधकार पर प्रकाश की विजय) का संदेश देते हुए श्री राम के वनवास से आगमन को सुंदर चरित्र चित्रण द्वारा नाटक मंचन करते हुए ष्राम सिया रामष् भजन एवं राम स्तुति सुरीले स्वर में गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। विद्यार्थियों ने धन-तेरस पूजा, रूप चैदस, दीवाली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज का महत्त्व बताते हुए ईश्वर भक्ति व सत्य की जीत की महिला का गुणगान किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया एवं प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने इस अनूठीं प्रस्तुति पर प्रशंसा करते हुए असतो मा सद्गमय तमसो मा ज्योतिर्गमय को चरितार्थ करने की प्रेरणा देते हुए उत्साहवर्धित किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply