डीपीएस उदयपुर के सूर्यप्रताप का सीबीएसई नेशनल में चयन

BY — November 23, 2019

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर की कक्षा पांचवीं के छात्र सूर्यप्रताप सिंह यादव ने सीबीएसई द्वारा आयोजित वेस्ट जोन स्केटिंग चेम्पियनशिप में रजत पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया है।

यह चेम्पियनशिप दिनांक 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर 2019 तक इन्दौर के मांउट लिटरा जी स्कूल में आयोजित की गई थी। विद्यालय के स्केटिंग कोच श्री पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि सूर्यप्रताप सिंह यादव का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु किया गया है जो कि बेलगांव कर्नाटक में 26 से 29 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी। विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य प्रभारी श्री संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई तथा प्रधानाध्यापिका श्रीमती शालिनी सिंह ने बधाई देते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *