पेसिफिक में अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता शुरू

BY — November 25, 2019

होटल प्रबंधन संस्थान में 6 दिन
पेसिफिक विश्विद्यालय के पेसिफिक होटल प्रबंधन संस्थान के अंतर्गत 6 दिवसीय अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता का शुभारंभ पेसिफिक विश्विद्यालय में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के दीप प्रज्वलन द्वारा मुख्य अतिथि प्रोफेसर के. के. दवे, संस्थान निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया द्वारा किया गया।

शुभारंभ पर विश्विद्यालय के छात्र-गण और शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। संस्थान निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने शुभारंभ के अवसर पर सभी प्रतियोगी टीमों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि खेल-प्रतियोगिता में भाग लेना सबसे महत्वपूर्ण है, जीत-हार उसका दूसरा पहलू है और ऐसी प्रतियोगिताओं द्वारा ही छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास संभव है। संस्थान के खेल प्रभारी श्री अभिनव शर्मा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता में 16 टीमों ने भाग लिया है। प्रथम दिवस 4 टिमों ने भाग लिया जिसमें से प्रथम मैच में पेसिफिक स्कूल आफ ला विजेता रहा।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *