Header Banner

नन्हीं बालिकाओं की नृत्य प्रस्तुतियों ने मन मोहा

BY — November 28, 2019

नन्हीं बालिकाओं की नृत्य प्रस्तुतियों ने मन मोहा
उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर द्वारा रोटरी बजाज भवन में आसोजित रंगारंग कार्यक्रम में आलोक इंटरेक्ट क्लब की नन्ही बालिकाओं ने नृत्य की प्रस्तुति दे कर सभी का मन मोह लिया।

क्लब अध्यक्ष डाॅ. प्रदीप कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम बालिकाओं ने घर मोरे परदेसिया…, मिस दिया व्यास ने एक शानदार नृत्य प्रस्तुत कर इसकी शुरूआत की। उसके पश्चात सुरभि राठौड़ ने राजस्थानी गीत मारा हिवड़ा में लागे धोकनी…,वैष्णवी पालीवाल ने कृष्ण कृष्ण में कृष्णार्पण भक्ति संगीत नृत्य, मन्नत जैन ने राजस्थानी घूमर, सुश्री तृषा त्रिपाठी ने तुझे याद करते करते एक गीत पर कंटेंपरेरी डांस पर नृत्य की प्रस्तुतियंा दी और अंत में शंकर महादेवन ब्रेथलेस सॉन्ग पर शानदार प्रस्तुति दी सभी कर दिल जीत लिया। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन भटनागर ने किया। अंत में सभी प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर रोटरी में कार्यक्रम सूत्रधार की भूमिका निभाने वाले लक्ष्य गोस्वामी को भी उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर उनका अभिनंदन किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply