Header Banner

राजकीय विद्यालय में बनाये टायलेट ब्लाक्स

BY — November 28, 2019

उदयपुर। राउण्ड टेबल इण्डिया द्वारा लखावली स्थित भीलवाड़ा गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं के लिये पृथक-पृथक 9 टाॅयलेट ब्लाॅक्स व 4 यूरिनल ब्लाॅक्स का निर्माण कराकर उन्हें विद्यालय प्रबन्धन को सौंपा।

टेबलर चेयरपर्सन सौरभ जैन ने बताया कि इनके निर्माण से 225 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। इन सभी का उद्घाटन नेशनल प्रोजेक्ट कन्वीनर हुसैन मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर अनेक सदस्य मौजूद थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply