Header Banner

सुप्रकाशमति माताजी का आज ध्यानोदय क्षेत्र में भव्य प्रवेश

BY — December 21, 2019

अलसीगढ़ में बच्चों को दी नैतिक शिक्षा
उदयपुर। राष्ट्र संत गुरु माँ गणिनी आर्यिका 105 श्री सुप्रकाश माताजी की पद विहार परिवार संस्कार पद यात्रा आज पई से अलसीगढ़ पहुंची। यहाँ पर गुरु मा ने बच्चों को नैतिक शिक्षा देते हुए कहा कि शिक्षा आज व्यापार हो गया है। जिस दिन शिक्षा सेवा का केंद्र बनेगी भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा।

इसका कारण गुरु मां ने विद्यालय के बच्चों से पूछा आप यहां क्या करने आते बच्चों ने कहा पढ़नें, पढ़कर क्या करोगे नौकरी, नौकरी करके क्या करोगे तो, कहा धन मिलेगा। बस यही बच्चों को नहीं सिखाया जाता की पढ़ कर देश दिन दुखी बीमार की सेवा करना। उन्होंने कहा कि देश बदलना है तो शिक्षा की दिशा बदलना होगा। गुरु मा की पद यात्रा फिर वहां से ऊंदरी रात्रि विश्राम के बाद नोरा स्कूल में बच्चों को संस्कार पर उद्बोधन दिया।
राष्ट्रीय संयोजक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि गुरू मां वहा नोरा से, नया खेड़ा होते हुए रविवार को बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र पंहुचेगी जहां उनका मंगल प्रवेश होगा। रविवार दोपहर 3 बजे अमरगढ़ होटल पर उदयपुर शहरवासियों की और से भव्य स्वगत होगा, जो बाद में शोभा यात्रा मे परिवर्तित हो कर ध्यानोदय पहुंचेगी। यात्रा में जहाँ झाड़ोल से पदम जितेश भावुक, मगवास से राजकुमार महेंद्र जीवंधर, खाखड़ से राजकुमार, उदयपुर से दिनेश बदामीलाल, सुभाष, वीरेंद्र, नीलिमा, सुषमा और अनेक लोग पद विहार करते हुए चल रहे हैं।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply