Header Banner

सूफी पाश्र्व एवं गज़ल गायिका कविता सेठ की म्यूजिकल नाईट 22 को

BY — December 21, 2019

सृजन द स्पार्क का ‘एक सुकून-जश्न -ए-परवाज़-5‘
उषा मंगेशकर को लाइफ टाईम अचीवमेन्ट सहित 7 जनों को मिलेगा सृजन प्रेरक अवार्ड

उदयपुर। सृजन द स्पार्क संस्था की ओर से ‘एक सुकून जश्न-ए-परवाज़-5‘ 22 दिसम्बर को भारतीय लोक कला मण्डल में संाय साढ़े 6 बजे से आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर देश की ख्यातनाम सूफी एवं गज़ल गायिका कविता सेठ की म्यूजिकल नाईट होगी।
संस्था के अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि पिछले 4 वर्ष से लगातार इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इस बार ख्यातनाम गायिका उषा मंगेशकर को लाइफ टाईम अचीवमेन्ट अवार्ड प्रदान किया जायेगा। पुरूस्कार स्वरूप इन्हें 1 लाख रूपयंे प्रदान किये जायेंगे।
सचिव सीए किशोर पाहुजा ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी साहित्य कला एवं संगीत के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों एवं संस्थाओं कला प्रेरक अवार्ड दिये जायेंगे। जिसमें देश के 7 ख्यातनाम प्रबुद्धजनों सारेगामा कार्यक्रम फेम टीवी प्रोड्यूसर गजेन्द्रसिंह को सृजन खेमचन्द प्रकाश अवार्ड, उर्दु के प्रसिद्ध लेखक एवं आईपीएस कैस़र खालिद को सृजन अमीर खुसरो अवार्ड, प्रख्यात रंगमंचीय निर्देशक भानू भारती को सृजन वी.डी. पलूसकर अवार्ड, उद्योगपति एवं फिलान्थ्रोपिस्ट अनिल मुरारका को सृजन ओंकारनाथ ठाकुर अवार्ड, द्रोणाचार्य फेम टीवी एवं बाॅलीवुड कलाकार सुरेन्द्रपालसिंह को सृजन नन्दलाल बोस अवार्ड, मध्यप्रदेश के आर्ट एवं कल्चर विभाग के प्रमुख सचिव पंकज राग को सृजन मदन मास्टर अवार्ड एवं कवियित्री डाॅ.कविता किरण को सृजन स्पेशल अवार्ड प्रदान किया जायेगा।

कार्यक्रम समन्वयक अब्बास अली बन्दुकवाला ने बताया कि गज़ल, शास्त्रीय संगीत एवं गायन के जरियें भारतीय संस्कृति की धरोहर को संजोये रखने के उददे्श्य से गठित की गई इस संस्था द्वारा स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये हंै। हिन्दुस्तान ज़िंक सृजन अवार्ड हिन्दुस्तान जिं़क के सहयोग से दिया जाता है जिसमें एक लाख रूपये की राशि दी जाती है। उषा मंगेशकर को उक्त राशि प्रदान की जायेगी।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply