Header Banner

मयूर एवं ज्योति शर्मा फोटोजेनिक फेस ऑफ उदयपुर

BY — December 30, 2019

उदयपुर। आरके कास्टिंग संस्था द्वारा आयोजित फोटोजेनिक फेस ऑफ उदयपुर 2019 का खिताब मयूर जोशी एवं ज्योति शर्मा ने जीता। इसके अलावा निहारिका भांभनी उपविजेता रही।

आरके कास्टिंग संस्था के डायरेक्टर रोहित कोठारी ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर से 200 से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें से उदयपुर के 20 मॉडल का फिनाले के लिए चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में युवाओं में गजब का उत्साह दिखा एवं और बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मैनेजिंग डायरेक्टर सुप्रीत चपलोत ने बताया कि इस प्रतियोगिता में इंस्टाग्राम पर ज्यादा लाइक के आधार पर मयूर जोशी एवं ज्योति शर्मा इस प्रतियोगिता के विजेता रहे एवं निहारिका भांभनी इस प्रतियोगिता के रनरअप रहे। रोहित कोठारी बताते हैं कि उनकी संस्था द्वारा पहले भी कई मॉडल आगे जा चुके हैं उनकी संस्था का उद्देश्य आर्टिस्ट को आगे बढ़ाना है। जिससे वे उदयपुर व देश का नाम रोशन करें।


admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply