Header Banner

तेरापंथ का ज्ञानशाला वार्षिकोत्सव

BY — January 1, 2020

उदयपुर। जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, ज्ञानशाला उदयपुर के वार्षिकोत्सव का आयोजन अणुव्रत चोक स्थित तेरापंथ भवन मे मुनिश्री संजय कुमार, मुनिश्री प्रसन्न कुमार ठाणा-5 के सानिध्य मे किया गया।

आचार्यश्री महाप्रज्ञ जन्म शताब्दी के अवसर पर 80 बच्चों एवं 24 प्रशिक्षिकाओं द्वारा श्रावक समाज की विशाल उपस्थिति मे रंगारंग संस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं नाटिका अज्ञ से महाप्रज्ञ की यात्रा का मंचन किया गया। श्रेष्ठ ज्ञानार्थी, श्रेष्ठ प्रशिक्षिका एवं वरिष्ठ प्रशिक्षिका का सम्मान किया गया। शत प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों एवं प्रशिक्षिकाओ को पारितोषिक प्रदान किये गये।
इस अवसर पर उपमहापौर पारस सिंघवी, मेवाड़ आंचलिक संयोजिका रितुजी धोका, सहसंयोजिका रेणु छाजेड़, सभाध्यक्ष सूर्यप्रकाश मेहता, क्षेत्रीय प्रभारी सुनिता बेंगानी, सभा मुख्य संरक्षक शान्तिलाल सिंघवी, महिला मंडल अध्यक्षा सुमन डागलिया, मंत्री सीमा बाबेल, तेयुप अध्यक्ष अभिषेक पोखरना, मंत्री मनोज लोढ़ा, ज्ञानशाला परामर्शक फतहलाल जैन, ज्ञानशाला संयोजिका संगीता पोरवाल, मुख्य प्रशिक्षिका प्रतिभा ईंटोदिया, सहसंयोजिका संगीता चपलोत, सुनिता नन्दावत, तारा कच्छारा, सरोज सोनी, सीमा मांडोत, आशा सुराणा, बसंत कण्ठालिया आदि उपस्थित रहे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply