Header Banner

धूमधाम से चढ़ाई ध्वजा, वर्षगांठ समारोह

BY — February 4, 2020

उदयपुर। श्री जैन श्वेताम्बर मूर्ति पूजक जिनालय समिति की ओर से हिरणमगरी से. 4 स्थित श्री शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर जिनालय का दो दिवसीय ध्वजारोहण एवं वर्षगांठ समारोह ध्वजा चढ़ाने के साथ ही सम्पन्न हुआ। इसके लाभार्थी सुशील-सरला बांठिया, विशाल, आशीष बांठिया थे।

समिति अध्यक्ष सुशील बांठिया ने बताया कि समारोह विजय पद्मभूषण रत्न सूरीश्वर महाराज की निश्रा में आयोजित किया गया। आज प्रातः मुनिश्री द्वारा सत्तर भेदी पूजा पढ़ाई गई। तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रारम्भ में ध्वजा को जैन धर्मावलम्बी मंदिर परिसर से छत पर ले गये जहंा ध्वजा चढ़ायी गई। इस अवसर पर आगामी 1 वर्ष की ध्वजारोहण की बोली बोली गई। अंत में लाभार्थी परिवार की ओर से स्वामी वात्सल्य हुआ।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply