Header Banner

टाइटेनियम एजुकेशन ने मनाई 11 वीं वर्षगांठ

BY — February 4, 2020

उदयपुर। आयड टोकर रोड स्थित टाइटेनियम एजुकेशन की 11 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनायी गई।

मुकेश जनवा ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से पूरे उदयपुर संभाग में अंग्रेजी बोलना सीखने का प्रशिक्षण दे रहा है। इसका वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया जिस के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी भरत जोशी, विशिष्ट अतिथि मनोहर पालीवाल, मुकेश शर्मा, डाॅ.संदीप पालीवाल, अरविंद कौशिक, सोहन जोशी, शौकीन जनवा और अध्यक्ष छोगालाल जनवा थे। कार्यक्रम में टाइटेनियम संस्थान के स्टूडेंट्स ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कई स्टूडेंट्स ने मंच पर अपने फीडबैक प्रस्तुत किए तथा सीनियर फैकल्टी विनीता जोशी ने पुरानी उपलब्धियां और भविष्य के संकल्प प्रस्तुत किए। डॉ संदीप पालीवाल ने बच्चों को उद्बोधन में मोटिवेशन दिया और सभी बच्चों को मोमेंटो द्वारा सम्मानित किया गया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply