सुधारवादी बोहरा जमात ने साझा की अपनी कठिनाइयां

BY — February 15, 2020

उदयपुर। सेंट्रल बॉर्ड ऑफ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी, सुधारवादी दाऊदी बोहरा जमात और बोहरा यूथ संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज 16 वंा दाउदी बोहरा विश्व सम्मलेन के दूसरे दिन बोहरा जमात खाना में बोहरा सुधारवादी आंदोलन पर दो दिवसीय प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका सैकड़ों सुधारवादी बोहराओं ने अवलोकन किया।

दाऊदी बोहरा जमात के प्रवक्ता मन्सूर अली ओड़ा वाला ने बताया कि उक्त एग्जीबिशन 2 दिन चलेगी। सम्मेलन का दूसरा सत्र बाहर से आए सुधार वादियों ने अपने अपने क्षेत्र में अपने स्तर पर किए जा रहे संघर्षों की जानकारी दी। दाऊदी बोहरा जमात ने बाहर से आए सुधार वादियों की कठिनाइयों को समझा और उन्हें आश्वस्त किया कि उनके हर संघर्ष में बोहरा यूथ उनके साथ है और उनका हर मुमकिन साथ देगी।
इस अवसर पर सम्मेलन में हिस्सा लेने बाहर से आए लोगों मोइज अली रस्सा वाला कुवेत मुख्तार अब्बास अली हकीम कुवैत कनीज फातिमा सादरी वाला मस्कत से शहनाज अजमेरी कनाडा से गुलनाज बाटली वाला अमेरिका से फसलें हुसैन कपासी यूके से मुमताज अली बेग वाला यूएई से अल्ताफ हुसैन गोरा वाला कुवैत से इन लोगों को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त गुजरात से जहरा बैन साइकिल वाला, अब्बास जरीवाला, मध्य प्रदेश उज्जैन से कासिम अली, सफिया बेन कांच वाला, मुंबई से यूनुस अली, बालू वाला ने अपने विचार व्यक्त किए।
मुंबई से सेंट्रल बोर्ड ऑफ दाऊदी बोहरा कम्युनिटी सेंटर के डॉक्टर इरफान अली इंजीनियर ने अपने उद्बोधन में सुधारवादी आंदोलन में महिलाओं की भूमिका को देखते हुए उन्होंने महिलाओं और युवाओं को आगे आकर समाज का नेतृत्व अपने हाथों में लेने का आह्वान किया। इरफान ने कहा कि हम किसी भी पक्ष से बातचीत करने के लिए हर वक्त मौजूद है लेकिन हमें अपने संवैधानिक अधिकार स्वाधीनता और आत्मसम्मान को बचाना भी हमारा लक्ष्य है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *