Header Banner

डीपीएस उदयपुर के मोक्षित का आईटी कोडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन

BY — February 17, 2020

उदयपुर। डीपीएस उदयपुर के कक्षा 11वीं के मोक्षित बत्रा का आईटी कोडिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। डीपीएस सोसायटी के तत्वावधान डीपीएस नोयड़ा द्वारा सम्पूर्ण राष्ट्र के डीपीएस के लिए आॅनलाईन हेकर रेंक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें तकरीबन 2500 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उक्त प्रतियोगिता में विद्यालय के मोक्षित बत्रा ने सम्पूर्ण राष्ट्र में 47वाँ स्थान प्राप्त किया।

इसमंे इन्होंने पाईथन प्रोग्रामिंग के अन्र्तगत कोडिंग की, जिसका कोडेक्स कम्पनी के विषय विशेषज्ञ ने मूल्यांकन किया व उनके निर्णयानुसार मोक्षित को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रो.वाइस चेयरमैन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई ने मोक्षित बत्रा को हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply