Header Banner

डीपीएस उदयपुर की नन्हीं कलाकार उदयपुर रत्न से सम्मानित

BY — March 3, 2020

उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल की तीसरी कक्षा मंे अध्ययनरत प्रांशी वर्मा को राजस्थान संस्कृति एवं साहित्य संस्थान द्वारा उदयपुर रत्न से सम्मानित किया गया।

शैक्षिक व खेलकूद मंे उत्तम प्रांशी ने सांस्कृतिक क्षेत्र मे भी अपने अनूठे प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभ्यता तथा संस्कृति के स्वरूप शास्त्रीय नृत्य मे पारंगत प्रांशी कराटे के क्षेत्र मे भी आगे रही है जो कि नारी के कला एवं शक्तिस्वरूप की परिचायक है।
विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका शालिनीसिंह ने प्रांशी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply