Header Banner

पेसिफिक में हाबी क्लब के अन्तर्गत कविता कार्यक्रम

BY — March 2, 2020

पेसिफिक कालेज आफ टीचर्स एज्युकेशन में आज विश्वविद्यालय स्तर पर गठित हाबी क्लब के अन्र्तगत कविता प्रतियोगिता आयोजित हुई।

संस्था निदेशक डा. खेलशंकर व्यास ने कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत की। पेसिफिक विश्वविद्यालय के सभी संगठक महाविद्यालयों के 38 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों ने वीर रस, हास्य रस, ओज रस से ओत प्रोत तथा स्वरचित कविताओं का पाठ किया। प्रथम स्थान श्रुति पाण्डे, द्वितिय स्थान उज्जवल त्रिवेदी, तृतिय स्थान अनुराग सेन ने प्राप्त किया तथा महेन्द्र सिंह हाडा व जेनिल पंचाल को सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. गुनित मोंगा तथा डाॅ. जोगेन्द्र ंिसंह थे। निर्णायक डाॅ. पारस टांक श्रीमति दिव्या शेखावत थे। कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती शीला सालवी व डाॅ. लीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतियोगिता का संचालन जैनिल पंचाल छात्रध्यापक बी.एड. प्रथम ने किया।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply