राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में संत ग्रेगोरियस के पांच विद्यार्थी सफल

BY — March 2, 2020

उदयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) प्रथम चरण में संत ग्रेगोरियस सीनियर सेकंडरी स्कूल के पांच विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर अनोखी प्रतिभा का परिचय दिया है।

कक्षा 10 अध्यनरत छात्र हिमांक बोहरा ने राजस्थान राज्य में 20 वां, रित्विक जैन ने 60 वां, कामाख्या मेहता ने 96 वां,हेमिष जैन ने 158 वां, परिधि यादव ने 339 वां तथा रोहित कुमावत ने 362 वां स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। फ़ादर जैकब मैथ्यू, प्राचार्या प्रीति माथुर एवं स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

One Response

  1. Please apply a correction in st. Gregorios news- in place of पांच ,please write छह at two places i.e in heading and in intro.I also sent the updated news to you.
    Thanks for News publication.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *