Header Banner

पेसिफिक विश्वविद्यालय एवं अंडरलाइन के बीच एमओयू

BY — November 11, 2021

उदयपुर। पेसिफिक विष्वविद्यालय एवं अंडरलाइन के बीच एमओयू हुआ। पेसिफिक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. के. के. दवे तथा अंडरलाइन के सीईओ नितेश माथुर ने यह एमओयू साइन किया। पेसिफिक विश्वविद्यालय उदयपुर डिवीजन का एकमात्र विश्वविद्यालय है जहां पर इंडस्ट्रियल रिवोल्यूशन 4.0 के कोर्सेज किए जा रहे है।

प्रो. केके दवे ने बताया कि यह कोर्स पेसिफिक इंटरनेशनल सेंटर आॅफ एक्सीलेंस, पेसिफिक विष्वविद्यालय के अंतर्गत चलाए जाएंगे। यह कोर्सेज माइक्रोसाॅफ्ट, एडोब, ओटोडेस्क, प्रोेजेक्ट मैनेजमेंट इन्स्टीट्युट, क्विक बुक आदि विश्वविख्यात संस्थाओं के टेªनर्स द्वारा सिखाएं जायेंगे। नितेश माथुर ने बताया कि यह सर्टिफिकेशन कोर्सेज विद्यार्थियों के नियमित डिग्री के साथ में ऑफर किए जायेंगे जिससे की विद्यार्थियों में रोजगार की संभावनाएं और बेहतर होगी। सर्टिफिकेट कोर्सेज करने के बाद विद्यार्थियों को डिजिटल बेजिंग के साथ सर्टिफिकेट दिया जायेगा जो कि एक न्यू एचआर ट्रेंड है। एमओयू साइनिंग के समय इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के डायरेक्टर प्रो. तनवीर अहमद काज़ी और कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के हेड प्रो. प्रशांत शर्मा भी उपस्थित थे।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply