बिजनेस साम्युलेशन में पेसिफिक 10 वर्षों से चैम्पियन

BY — March 9, 2022

ऑल इण्डिया मैनेजमेन्ट एसोसिएशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित साइम्युलेटेड मैनेजमेन्ट गैम्स में पेसिफिक विश्वविद्यालय के एम.बी.ए. के विद्यार्थियों ने राजस्थान की ओर से इतिहास रचते हुए देश में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित कर कीर्त्तिमान स्थापित किया।

मार्च 8, 2022 को आयोजित बिजनेस साइम्युलेशन फाइनल में पेसिफिक विश्वविद्यालय के खुशबु कालरा, दिव्या जैन, प्रिन्सी अग्रवाल, तेजेन्द्र सिंह राव कि टीम ने प्रथम स्थान, मुकुन्द व्यास, तनय नन्दवाना, मिताली मेहता, सलमान खान कि टीम ने द्वितीय स्थान एवं जय सोनी, प्रांजल माहेश्वरी, रोशनी लख्यानी, मोनल बडाया कि टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइम्युलेटेड मैनेजमेन्ट गैम्स प्रतियोगिता में पूरे देश से ख्यातनाम कॉलेजों कि 150 से अधिक टीमों ने भाग लिया। इन टीमों का नैतृत्व डा. शिवोह्म सिंह व डा. नरेन्द्र सिंह चावड़ा ने किया।
दस वर्षों का कीर्त्तिमान पिछले:
फैकल्टी ऑफ मैनेजमेन्ट कि डीन प्रो. महिमा बिड़ला ने बताया कि एक दशक से पेसिफिक एम.बी.ए. के विद्यार्थियों ने मैनेजमेन्ट साइम्युलेशन में अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए प्रत्येक वर्ष शीर्ष स्थान अर्जित किया। सन् 2012 में पहली बार कोयम्बटुर में आयोजित फाइनल में प्रथम स्थान अर्जित किया। उसके बाद से नित्य नये आयाम किर्तीमान स्थापित करता रहा है। 2013 व 2014 में प्रथम स्थान, 2015 में तृतीय स्थान, 2016 में आईआईएम बैंगलौर के साथ प्रथम स्थान, 2017 में द्वितीय स्थान, 2018 में तृतीय स्थान, 2020 तथा 2021 में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान अर्जित कर राजस्थान का मान पुरे देश में बढ़ाया।
प्रथम तीनों टीम पेसिफिक से:
इस वर्ष इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से चार-चार छात्रों की 150 से अधिक टीमों ने भाग लिया। गेम के प्रथम भाग में टीमों ने अपने क्षैत्र कि टीमों के साथ दिनांक 26-27 अक्टुबर 2021, 21-22 दिसम्बर 2021, 24-25 जनवरी 2022, 8-9 फरवरी, 2022, 18-19 फरवरी, 2022 को क्षैत्रीय प्रतिस्पर्द्धा कर अगले दौर में प्रवेश किया। इसके उपरान्त अलग-अलग रिजनों से चयनित टीमों ने सेमीफाइनल 22 फरवरी, 2022 में भाग लिया। अन्तिम भाग फाइनल मे सेमीफाइनल से चयनित 12 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पेसिफिक विश्वविद्यालय कि टीम ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित कर उतर भारत का नाम रोशन किया। राजस्थान प्रदेश के लिए यह एक बहुत ही सौभाग्य की बात है कि पेसिफिक विश्वविद्यालय को ऐसा लगातार दो वर्ष स्थान अर्जित करते आया है।
क्या है मैनेजमेण्ट साइम्युलेशन ?
पेसिफिक सेन्टर ऑफ साइम्युलेशन के समन्वयक डा. शिवोह्म सिंह ने बिजनेस साइम्युलेशन के बारे में जानकारी दी कि पेसिफिक सेन्टर ऑफ साइम्युलेशन अपनी तरह का देश में अनूठा केन्द्र है, जो छात्रों को परिकल्पित वातावरण में व्यापार सम्बन्धी निर्णय लेने में मदद करता है। प्रबन्ध साइम्युलेशन में प्रत्येक प्रबन्धकीय टीम एक परिकल्पित उपक्रम का प्रतिनिधित्व करती है। उन्हें एक परिकल्पित वातावरण में विभिन्न कार्यक्षेत्रों के विभिन्न प्रकार के निर्णय लेने होते हैं। उत्पादन, विपणन, वित्त, एवं मूल्य रीति-नीति सम्बन्धी लिए जाने वाले निर्णय ऑल इण्डिया मैनजमेन्ट एशोसियन के ‘चाणक्य’ नामक विशेष साफ्टवेयर में दर्ज किये जाते है। इसके फलस्वरूप कम्प्युटर सृजित अनेक विकल्प प्रतिभागी टीम के सम्मुख उपस्थित होते है। इन विकल्पों के सम्बन्ध में प्रत्येक टीम को एक वास्तविक उपक्रम की प्रबन्धकीय टीम की तरह एक श्रृंखलाबद्ध क्रम में अनेक निर्णय लेने होते है। इन सभी निर्णयों के आधार पर उस परिकल्पित व्यावसायिक उपक्रम के अन्तिम परिणाम कम्प्युटर साफ्टवेयर द्वारा प्रस्तुत किए जाते है। इन परिणामों के आधार पर विजेता और उपविजेता टीमों का निर्णय लिया जाता हैैं।
पिछले एक दशक में ऐसा पाया गया कि पेसिफिक सेन्टर ऑफ साइम्युलेशन के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी दुसरों कि तुलना में आज कॉरपोरेट जगत में उच्च वेतन के साथ अच्छे पदों पर कार्यरत है तथा कुछ विद्यार्थियों ने साम्युलेशन से प्रेरणा ले कर विभिन्न क्षेत्रों में स्वव्यवसाय आरम्भ कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *