आर्थिक स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण के लिये जिंक के प्रयास सराहनीय – एसडीएम गिर्वा

BY — March 9, 2022

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक देबारी में सखी उत्सव
जिंक स्मेल्टर देबारी में सिलाई कंेद्र का उद्घाटन

ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी आजीविका संवर्धन हेतु हिन्दुस्तान जिं़क के प्रयास सराहनीय है यह बात गिर्वा उपखण्ड अधिकारी सलोनी खेमका ने जिं़क स्मेल्टर देबारी के एक्जीक्यूटिव क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सखी उत्सव में कही। उन्होंने सखी प्रेरणा फैडरेशन और हिन्दुस्तान जिं़क देबारी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित सखी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सखी कार्यक्रम के माध्यम से जिस प्रकार ग्रामीण महिलाएं आर्थिक और सामाजिक तौर पर सशक्त हुई है तो वे अपनी पहचान राज्य, देश और विश्व स्तर पर स्थापित करें। इस अवसर पर उन्होंने जिं़क स्मेल्टर देबारी में सिलाई कंेद्र का उद्घाटन किया। सखी उत्सव कार्यक्रम में जनजाति अधिकारी देवयानी कटारा, शिक्षा विभाग उदयपुर की महक सनाडी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

आस पास के 25 गांवों की 1 हजार से अधिक सखी महिलाओं ने इस अवसर पर मटका रेस, चम्मच रेस, कुर्सी रेस एवं रस्सा कस्सी जैसी रोमांचक स्र्पधाओं में बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिं़क स्मेल्टर देबारी के एसबीयू निदेशक लीलाधर पाटीदार ने महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने का आव्हान किया। वहीं जिं़क स्मेल्टर मजदूर संघ के वरिष्ठतम पदाधिकारी और कार्यवाहक अध्यक्ष मांगीलाल अहीर ने महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि सखी समूह आज उद्यमी बन कर उभरी है जो कि आर्थिक और सामाजिक सशक्तिरण का उदाहरण है।
कार्यक्रम में देबारी लेडीज क्लब की सचीव चैपाली चैधरी एवं विमेन काउंसिल की शीबा मशरूमवाला ने सक्रिय भूमिका निभायी। सखी उत्सव के इस कार्यक्रम के अवसर पर जिं़क स्मेलटर मजदूर संघ के महामंत्री प्रकाश श्रीमाल ,एचआर प्रमुख अनूप कुमार, जिं़क स्मेल्टर देबारी के कार्यकारिणी समिति के सदस्य उपस्थित थे। सखी कार्यक्रम की सहभागी संस्था हनुमान वन विकास समिति के राजकरण यादव एवं मंजरी फाउण्डेशन के सत्यनारायण टेलर ने कार्यक्रम को गति प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान, सखी प्ररेणा फेडरेशन की अध्यक्ष, दुर्गा नागदा ने कुल बचत, ब्याज, एवं ऋण आदि के संदर्भ में महासंघ के वित्तीय आंकडे़ प्रस्तुत किए। साथ हीे ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में स्वयं सहायता समूह की भूमिका की जानकारी दी। सखी महिलाओं को सखी परियोजना के तहत उनकी उपलब्धियों और उनके अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। अतिथियों ने महिलाओं के उत्साह और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा स्वयं और समाज के सशक्तिकरण हेतु किये जा रहे प्रयासो की सराहना की। अतिथियों ने सखी महिलाओं द्वारा निर्मित स्टाॅल का अवलोकन उत्पादों की जानकारी ली। कार्यक्रम का संचालन कृष्णा नगारची ने किया।
हिन्दुस्तान जिं़क अपने आस पास के क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तिरण के लिये कटिबद्ध है। चंदेरिया लेड जिं़क स्मेल्टर क्षेत्र में हिन्दुस्तान जिं़क एवं मंजरी फाउण्डेशन द्वारा 370 स्वयं सहायता समूहों की 4 हजार से अधिक ग्रामीण महिलाए जिले में हिन्दुस्तान ज़िंक द्वारा चलाएं जा रहे कार्यक्रमो से जुडकर लाभान्वित हो रही है। हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा 5 जिलों उदयपुर,राजसमंद, भीलवाड़ा, अजमेंर, चित्तौडगढ़ एवं उत्तराखण्ड के पंतनगर में सखी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। हिन्दुस्तान जिंक की 2079 सखी समूहों से जुड़कर 27438 महिलाएं लाभान्वित हो रही है।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *