Header Banner

पीएमसीएच में विद्यार्थियों को शपथ दिलाकर नए सत्र का आगाज

BY — April 5, 2022

उदयपुर। भीलो का बेदला प्रतापपुरा स्थित पेर्सििफक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के एमबीबीएस विद्यार्थियों के नए अकादमिक सत्र 2021-22 का विधिवत आगाज हुआ। इस दौरान नव आगंतुक छात्र छात्राओं का पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार कुमकुंम का टीका लगाकर स्वागत किया गया।

नए अकादमिक सत्र की विधिवत शुरूआत में संस्थान के चेयरमैन राहुल अग्रवाल, डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल,पेर्सििफक मेडीकल विष्वविधालय के वाइस चॉसलर डॉ. एपी गुप्ता, पीएमसीएच के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ एमएम मंगल, चिकित्सा अघीक्षक डॉ. आरके सिंह एवं एडवाइजर टू चेयरमैन डॉ. डीपी अग्रवाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वल्लन करके किया।
चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं का अभिनंदन किया और उन्हें कामयाब चिकित्सक बन समाज के हर वर्ग की सेवा करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर पेर्सििफक मेडीकल विष्वविधालय के वाइस चॉसलर डॉ.ए.पी.गुप्ता ने कहा कि चिकित्सक बनने के लिए कोई शार्टकट नहीं है। आपमें सेवा एवं सर्मपण के भाव के साथ सीखने की ललक होनी चाहिए तभी एक कुशल चिकित्सक बन सकेगें।
पीएमसीएच के प्रिसिंपल एवं नियत्रंक डॉ एम.एम.मंगल ने कॉलेज के एमबीबीएस सत्र 2021-22 के प्रथम वर्ष के इन विधार्थियो को सम्वोन्धित करते हुए कहा कि चिकित्सीय पेशे में अपने चरित्र निर्माण पर भी आपको फोकस करना होगा जिससे कि मरीजों में विश्वास को बनाया जा सके। इस दौरान डॉ. मंगल ने संस्थान में मौजूद विष्वस्तरीय तकनीकों और अत्याधुनिक सुविधाओ के बारे में जानकारी दी साथ ही उन्हें सामाजिक सरोकारो के निर्वहन की संस्थान की सनातन पंरपरा से भी रूबरू कराया। क्रार्यक्रम के दौरान एमबीबीएस सत्र 2021-22 के प्रथम वर्ष के विधार्थियो को महर्षि चरक शपथ दिलाई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन, डायरेक्टर्स और विभागाध्यक्षों सहित नव आगन्तुक विधार्थियो के अभिभावक भी मौजूद रहें।

admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply