दिल्लीगेट फ्लाईओवर पर गहन अध्ययन कर प्रस्ताव बनाएं – जिला कलक्टर

BY — December 19, 2022

उदयपुर। शहर में बढ़ते ट्रेफिक और आए दिन लगते जाम की समस्या से निजात पाने के लिए प्रशासन द्वारा दिल्ली गेट पर एक फ्लाईओवर प्लान किया जा रहा है। फ्लाईओवर के प्रस्तावित रूट एवं प्लान पर पुनः प्रस्ताव तैयार करने हेतु चर्चा के लिए कलेक्टर ताराचंद मीणा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक कलेक्टर सभागार में हुई।

बैठक में एसपी विकास शर्मा, नगर निगम महापौर जी एस टांक, उप महापौर पारस सिंघवी, एडिशनल एसपी चंद्रशील ठाकुर, एसीईओ स्मार्ट सिटी प्रदीप सांगावत, यूआईटी सचिव एम पी सिंह, एसई पीडब्ल्यूडी अशोक शर्मा, अतिरिक्त चीफ इंजीनियर यूआईटी संजीव शर्मा, एसई यूआईटी अनिल माथुर, एसई एवीवीएनएल के.आर. मीना, एसई पीएचईडी विपिन जैन, रिटायर्ड पीडब्ल्यूडी चीफ इंजीनियर अनिल शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में फ्लाईओवर के रूट को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया एवं इस हेतु पर्याप्त अध्ययन और निरीक्षण के बाद ही रूट को अंतिम रूप देने की बात कही गई। इस दौरान शहर के विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे जिन्होंने अपने सुझाव व्यक्त किए एवं संशय दूर किए। प्रस्तावित फ्लाई ओवर बन जाने से भविष्य में सूरजपोल, कलेक्ट्रेट, कोर्ट चौराहा के बीच लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी और यातायात सुलभ हो सकेगा। कलेक्टर ने फ्लाईओवर के निर्माण के लिए सभी तकनीकी अध्ययन पूरा करने और लंबे भविष्य को मध्यनजर रखते हुए इसे प्लान करते हुए पुनः प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रस्तावित फ्लाईओवर में दिल्ली गेट पर बनने वाले कर्व को और स्मूद करने के भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Print Friendly, PDF & Email
admin

doing active journalism from last 16 yrs. worked in leading news papers rajasthan patrika, dainik bhaskar.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *